गुजरात की टीम से जुड़े जडेजा, टीम ने कुछ यूं किया वेलकम

आईपीएल के 10वें सीजन में गुजरात लायंस की टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही हैं.गुजरात लायंस की टीम ने अभी तक दो मुकाबलें खेले है और टीम को अपने दोनों ही मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टीम को जहां पहले मुकाबलें में केकेआर की टीम ने 10 विकेट से हराया था, तो दूसरे मुकाबलें में टीम को गतविजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट से हराया.
टीम को इस समय अपने स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा की कमी खल रही हैं. दरअसल रवींद्र जडेजा को आईपीएल के शुरूआती मुकाबलों के लिए आराम दिया गया था, लेकिन टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा को वापसी के लिए मजबूर होना पड़ा.
फिलहाल रवींद्र जडेजा गुजरात लायंस की टीम के साथ जुड़ चुके है. टीम में उनके जुड़ने के बाद जोरदार तरीके से स्वागत किया गया.
0 Comments