जवान से बदसलूकी पर भड़के गंभीर, कहा- 1 चांटे पर 100 जिहादियों को मारो, कश्मीर हमारा है

जवान से बदसलूकी पर भड़के गंभीर

बुधवार को सामने आये जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों के साथ बदसलूकी के वीडियो से पूरा देश गुस्से में था. गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस मुद्दे पर ट्वीट के जरिये अपना गुस्सा जाहिर किया. गौतम गंभीर ने ट्वीट में लिखा कि हमारे जवान को पड़ने वाले हर चांटे पर लगभग 100 जिहादियों को मौत के घाट उतारना चाहिए. जिस किसी को भी आजादी चाहिए, वह छोड़ कर जा सकता है. कश्मीर हमारा है.

समझाया तिरंगे का मतलब
गौतम गंभीर ने अपने दूसरे ट्वीट में तिरंगे के मतलब को समझाया. गंभीर ने लिखा कि शायद एंटी-नेशनल लोग भूल गये हैं कि हमारे तिरंगे का मतलब क्या है. गंभीर ने लिखा कि केसरिया मतलब हमारे गुस्से की आग, सफेद मतलब जिहादियों के लिए कफन और हरा मतलब आतंक के लिए घृणा.

0 Comments

Leave a Comment

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Don't have account. Register

Lost Password

Register